
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से ठगी कर प्राप्त की गयी स्कूटी हुयी बरामद
अभियुक्त द्वारा मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
गिरफ्तार अभियुक्त नशे तथा जुआ खेलने का है आदि, अपनी लत को पूरा करने के लिए दिया था ठगी की घटना को अंजाम
नशे व जुए की लत के चलते पूर्व में अपने घर को भी बेच चुका है अभियुक्त
*अभियुक्त पूर्व मे भी ठगी की घटनाओ में जा चुका है जेल
कोतवाली डोईवाला पर राहुल अग्रवाल पुत्र श्री ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि कुलजीत सिंह सेठी नाम के व्यक्ति द्वारा नई हीरो डेस्टनी (destini) स्कूटी खरीदने के एवज में वादी के शोरुम में आकर अपने फोन मे वादी को फर्जी भुगतान विवरण दिखा कर धोखाधडी करते हुए वादी के शोरूम से स्कूटी ठगी कर ले गया है.
ठगी की घटना के सफल अनावरण तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा पूर्व में ठगी की घटनाओं में प्रकाश में आये/जेल गए अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल व उसके आस पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 18/10/2026 को पुलिस टीम द्वारा रिवर वैली कुआंवाला के पास, डोईवाला पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त कुलजीत सिंह सेठी पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी 48 मोती बाजार, निकट एसबीआई बैंक, पल्टन बाजार देहरादून को घटना में ठगी गयी स्कूटी व अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार देहरादून में रहता है तथा नशा करने व जुआ खेलने के आदि है, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपना मकान भी बेच दिया था तथा वर्तमान मे अपने चाचा के साथ मोती बाजार देहरादून मे रह रहा है। अपनी नशे व जुए की लत के चलते अभियुक्त द्वारा भोले-भाले लोगो को अपनी बातो मे फसांकर उनके साथ ठगी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला सहित जनपद के अन्य थानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है, जिसमे अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
कुलजीत सिंह सेठी पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी 48 मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार, कोतवाली नगर, देहरादून।