
११ माह की बच्ची से किया दुराचार, फिर हुवा फरार
भरोसे का गला घोंटा, विश्वास करना ही पड़ा महंगा
दिनांक 15.11.2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पर जिला अस्पताल हरिद्वार से सूचना प्राप्त कि एक 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था अस्पताल लाया गया है सूचना पर एक पुलिस टीम को जिला अस्पताल भेजा गया तो बच्ची के परिजनों व डाक्टरों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म होना बताया गया।
घटना की संवेदन शीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मैं पीड़ित बच्ची के उपचार कराने व अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा अभि0
सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास नि0 पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागल पुर बिहार को हरिद्वार बाल्मीकी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा बताया गया विगत 15 दिन से विकास इंडस्ट्री पाइप फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में काम करता है। परिवार बिहार में रहता है। फैक्ट्री परिसर में (पीड़िता के पिता) के घर में ही रहता है। कल दिनाँक 15-11-26 की शाम 7-8 बजे पीड़िता की मां ने अपनी 11 माह की पुत्री को अभि0 सौरभ के पास दिया था सौरभ उसको लेकर फिर फैक्ट्री परिसर में ही एकांत स्थान पर पीड़िता को ले जाकर उसके साथ दुष्कर करने की घटना की गई। तथा मौके से भाग गया था।
वर्तमान में पीड़िता बच्ची ऐम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन है। अभि0 का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। FSL टीम के साथ घटना स्थल केआ निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करते हुए उक्त प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यक्रम में लाई जा रही है
*नाम पता अभि0*
1- सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास नि0 पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागल पुर बिहार उम्र 18 वर्ष हाल विकास इंडस्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार