भानियावाला के सपेरा बस्ती में तेंदुए ने किया लोगों पर हमला
कई घंटों तक कर्मचारियों को खूब भगाया तेंदुए ने
देहरादून। भानियावाला की सपेरा बस्ती में बिन बुलाए अनचाहे मेहमान ने पूरी बस्ती में कोहराम मचा कर रखा और तीन लोगों पर हमला बोल दिया। अनचाहा मेहमान पासी के जंगल से बस्ती में घुस आया था।
डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला गांव में आज सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हजारों की आबादी वाले इलाके में अचानक से तेदुआ आ धमका। इंसानी बस्ती में घुसे और हालातों से डरे तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर जख्मी भी कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका।
हर कोई तेंदुए की झलक देखना चाहता था लेकिन एक डर तेंदुए के हमले का भी था। सूचना मिलने पर लच्छीवाला और बढ़कोट रेंज की वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दोपहर करीब तीन बजे तक भी टीम ने तेंदुए को नहीं पकड़ सका। लच्छीवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है।
वन अधिकारियों ने बताया कि टीम रेस्क्यू कार्य चलता रहा लेकिन तेंदुए का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि तेंदुआ वापस जंगल में चला गया है हालांकि तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए कुछ जगहों पर जाल भी लगाए गए हैं।