मुख्यमंत्री धामी के तेवरों से प्रशासनिक भूचाल – Bhilangana Express

मुख्यमंत्री धामी के तेवरों से प्रशासनिक भूचाल

उत्तराखंड को मिलेगा नया चीफ सेक्रेट्री, ओम प्रकाश की छुट्टी तय
जल्दी होगा ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल

Dehradun: बतौर मुख्यमंत्री ग्रहण करने के तुरंत बाद पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपने तेवर दिखा दिए हैं उत्तराखंड में मुख्य सचिव का बदलना लगभग तय हो गया है और इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे आईएएस अधिकारियों को भी बदलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को बदलने का मन बना लिया है और उनके स्थान पर उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ।। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें दिल्ली से रिलीव करने के लिए उत्तराखंड की ओर से पत्र भेजा गया है।
सुखबीर सिंह संधु इस वक्त एनएचएआई के चेयरमैन हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी।
उधर वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो लगातार विवादों में रहने के बावजूद भी वे महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहे हैं। नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह लगभग तय हो गया था कि ओमप्रकाश मुख्य सचिव के पद पर नहीं रह पाएंगे और शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है और उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु के नाम पर लगभग अंतिमअंतिम मुहर लगनी बाकी रह गई है। बता दे ओमप्रकाश उत्तराखंड के प्रशासनिक अमले में एक काफी मजबूत नाम माने जाते हैं और उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के बावजूद उन्हें पद से हटाया नहीं गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *