ऊर्जा कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल – Bhilangana Express

ऊर्जा कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल

आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन
उत्तराखंड में ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल से पैदा होने वाला संकट फिलहाल टल गया है। ऊर्जा मंत्री ऊर्जा कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद फिर आज हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। बता दें इससे पूर्व राज्य सरकार ने राज्य में किसी भी प्रकार की हड़ताल करने पर 6 माह का प्रतिबंध लगा दिया था।
सरकार पिछले 2 दिन से इस हड़ताल को हटाने का प्रयास कर रही थी लेकिन कोई सार्थक हल नहीं निकल पा रहा था। आखिरकार आज ऊर्जा मंत्री के साथ लंबे दौर की वार्ता के बाद ऊर्जा कर्मियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। कर्मचारियों को उनकी मांग का समुचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है।