शराब पीकर गाड़ी चलाई तो अब खैर नहीं

दुर्घटनाएं रोकने को जिला प्रशासन का मास्टर प्लान
6 महीने में गई दुर्घटनाओं से 55 जाने
Dehradun: जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता आयोजित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन, यातायात पुलिस, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जिस तरह के वाहनों से और जिन कारणों से दुर्घटनाएं हुई उस लोकेशन में जाकर दुर्घटना के तकनीकी और व्यवहारिक कारणों को जानते हुए तत्काल सुधारीकरण करके दुर्घटनाओं की रोकथाम करें।
दुर्घटनाओं के पीछे ओवर स्पीडिंग सबसे बड़ा कारण सामने आने से जिलाधिकारी ने एआरटीओ, यातायात पुलिस और सभी उप जिलाधिकारियों को एन्सफोर्समेंट की कार्यवाही बढाने और इन्फ्रास्ट्रक्चरल में तेजी से सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उनकी कार्यसीमा में अवशेष चिन्हित ब्लैक स्पाॅट को जल्दी ठीक करने तथा सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विजिट करते हुए पैराफिट, रिफ्लैक्टर, स्पीड बे्रकर, ब्लैक स्पाॅट, चेतावनी बोर्ड इत्यादि का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित विभाग से उसका सुधारीकरण करवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शराब अथवा किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन चलाने वालों, खनन क्षेत्र से सटे क्षेत्रों में अंधाधुंध डम्पर चलाने वालों, ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना हैलमेट-सीट बैल्ट पहने, वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए उन पर नियमानुसार कठोर चालान तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लो.नि.वि को दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्रों में हल्के स्पीड ब्रेकर लगाने, स्मार्ट सिटी की परिधि में चालान की कार्यवाही आॅनलाईन तरीके से तामिल करने, लोगों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का पालन करने वाले अच्छे नागरिकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून अरविन्द पाण्डे ने जनपद में माह जनवरी 2021 से माह जून 2021 तक घटी दुर्घटनाओं से सम्बन्धित विवरण को प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपद में माह जनवरी 2021 से माह जून 2021 की अवधि में घटी कुल 130 दुर्घटनाअेां में 96 लोग घायल हुए हैं तथा 55 लोगों ने अपनी जान गवांई है।
इस बीच दुर्घटनाओं के दृष्टिगत ऋषिकेश, नेहरू कालोनी, डोईवाला, पटेलनगर, रायवाला और डालनवाला थानें अधिक संवेदनशील रहे जहां दुर्घटनाएं अधिक घटित हुई। दुर्घटनाओं का सर्वाधिक कारण ओवर स्पीडिंग, रेश ड्राईविंग और गलत दिशा में वाहन चलाना रहा। इसी तरह जनपद में कुल 49 ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किये गए थे, जिसमें से अभी तक 26 ब्लाॅक स्पाॅट पूरी तरह से ठीक किये जा चुके हैं.

kuponbet
Kuponbet
betpark
vaycasino
vaycasino
kolaybet
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betpark
betpark
betpark
betgaranti
betnano
betnano
betnano
vaycasino
vaycasino
casibom
jojobet
casibom
betpark
betnano
casibom
casibom
vaycasino
vaycasino
betgaranti