“शागिर्द” की तरक्की से “उस्ताद” नाराज, उतार दिया मौत के घाट

सहस्रधारा हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा व हत्यारोपी गिरफ्तार

DEHRADUN: 30 सितंबर 2021 को वादी अजय भंडारी पुत्र नरेंद्र भंडारी निवासी सेरा, सहस्रधारा ने थाना राजपुर आकर सूचना दी की उनका भाई प्रवीण भंडारी उम्र 20 वर्ष जो गाड़ी ड्राइवर था तथा कल शाम से घर नहीं आया था , उसका मृत शरीर आज सुबह बलदी नदी मे मिला है जिसे किसी ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेका हैं।
उक्त तहरीर पर थाना राजपुर मे प्रवीण की हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान पता लगा कि घटना की पूर्व रात्री मृतक प्रवीन अपने दोस्त अनीस पुत्र मुन्नलाल निवासी सेरा, सहस्र धारा के साथ माध्यमिक विद्यालय चामासरी सेरा मे बैठकर शराब पी रहा था परन्तु गांव वालो के आने पर मृतक प्रवीन भण्डारी भाग गया। उसके बाद से ही मृतक कहीं नहीं दिखा।
मृतक प्रवीण के दोस्त अनीस से सख्ताई से इलैक्ट्रानिक साक्ष्यो को आधार बनाकर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि प्रवीण की हत्या मेरे द्वारा ही की गयी है हत्या का कारण पूछने पर अनीस ने बताया कि मै महिन्द्रा पिकअप का चालक हूँ। प्रवीन मेरा दोस्त था और मैने ही उसे वाहन चलाना सिखाया था । कई बार मेरी गाड़ी टकराने पर लोगो ने मुझे ड्राईवर रखना छोड़ दिया और प्रवीन मेरे से ही गाड़ी सीखकर पिकअप चलाने लगा । काम न मिलने पर मैनै प्रवीन की गाड़ी में मजदूरी शुरु कर दी और गाड़ी में माल लोड अनलोड करने का काम करने लगा । लोग मुझे चिढाते थे कि चेला ड्राईवर बन गया और गुरु, चेले की गाड़ी में मजदूरी कर रहा है।
प्रवीन का व्यवहार मेरे प्रति सही नही था और वह मुझे गाली गलौच करता था । इन बातो से मेरे दिल में प्रवीन के प्रति बहुत नफरत थी । कल मेरा और प्रवीन का दारू पीने का प्रोग्राम बना। मै और प्रवीन दारू लेकर चामासारी स्कूल में शराब पी रहे थे । बीच में हमारी पुरानी बातो के कारण कहांसुनी शुरु हो गयी। तभी वहां गांव वाले आ गये और प्रवीन वहां से भाग गया। गांव वालो ने मुझे डांटकर व आईन्दा स्कूल में शराब न पीने की हिदायत देकर घर भेज दिया।
घर जाने के बाद मेरी प्रवीन से फोन पर बात हुई और वह मुझे गाली गलौच देने लगा। उसने मुझे धमकी देते हुये कहा कि नीचे ईश रिजार्ट पर आजा मै तुझे बताता हूँ। पुरानी बातो के कारण मुझे प्रवीन से अत्यधिक नफरत थी और दारू के नशे में मै भी तैश में आ गया और मैने कहा तू वही रुक मै आ रहा हूँ । जब मै ईश रिजार्ट से पहले सड़क पर पहुचां तो वहा प्रवीन मुझे मिला मै उसे बातो में लगाकर नदी के उपर के खेत में ले गया। वहां मैने प्रवीन को जोर से धक्का दिया तो वह खेत से 40-50 फुट नीचे बल्दी नदी में गिया गया। उसके नदी में गिरने की आवाज मैने सुनी और मै वहां से भागकर सहस्त्रधारा बाजार में आ गया और वहां से बाईक में लिफ्ट लेकर अपने घर चला गया ।

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
betpark
betpark
kolaybet
vaycasino
betpark
vaycasino
kolaybet
kolaybet giriş
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betpark
pusulabet
betpark
betpark
betgaranti
casibom
betnano