दीपावली की पूजन विधि एवं आज का राशिफल – Bhilangana Express

दीपावली की पूजन विधि एवं आज का राशिफल

🙏🏻🙏� ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *दिनांक – 03 नवंबर 2021*
⛅ *दिन – बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – हेमंत*
⛅ *मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – त्रयोदशी सुबह 09:02 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र – हस्त सुबह 09:58 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग – विषकंभ दोपहर 02:54 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:43*
⛅ *सूर्यास्त – 18:00*
⛅ *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – नरक चतुर्दशी, काली चौदस (गुजरात), मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि*
💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *दिवाली के दिन* 🌷
🎆 *दिवाली के दिन घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷
🎆 *दीपावली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी|*
🙏🏻 *जिनके घर में आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*
🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*
🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*
🌷 *ॐ श्रीं नमः*
🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*
🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*
👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*
🌷 *ॐ सोमाय नमः |*
🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*
🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*
🌷 *ॐ सोमाय नमः |*
🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*
🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*
👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*
🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*
👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*
🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*
🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*
🌷 *ॐ श्रीं नमः*
🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*
🙏🏻 *|*
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *दिवाली में* 🌷
🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*
🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*
🙏🏻
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷
🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*
🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*
*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*
🙏🏻
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

*दिवाली में करने योग्य* 🌷
➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*
➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*
➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*
➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं.*
➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*
➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है |*

📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
1 नवंबर- रमा एकादशी
14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

प्रदोष
02 नवंबर- भौम प्रदोष
16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने व्यवहार में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की देखकर उनसे भी शक करने लगेंगे, इसलिए आज उनको अपने मित्र के रूप में जो शत्रु हैं, लेकिन आपको उन्हे पहचानने की आवश्यकता है। आज सायंकाल के समय आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज बिजनेस कर रहे लोग यदि आपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने नौकरी या व्यवसाय में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में यदि कोई कलह है,जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में दिनभर लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों से परे हटके कुछ नए काम में हाथ बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की परेशानी में उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज बिजनेस में आपको थोड़ा जोखिम उठाने को मिले, तो वह सावधानी में उठाए, नहीं तो आपको भविष्य में कोई परेशानी हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन के कामों के साथ-साथ अपने रूके हुए कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप बहुत हद तक सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपका पुत्र व पुत्री की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले। आज आपको कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपके व्याग्रता बढ़ सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेने होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के लिए आज कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी निर्णय को ले,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें और हर काम सोच समझ कर करें। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज उनके लाभ मिलेगा। संतान को आज आप कोई नया बिजनेस करवाने की सोच सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि किसी संकट में भी होंगे, तो आप उससे निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। यदि आज आपके ऊपर कोई परेशानी है, तो आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी पूजा पाठ हवन आदि का कार्यक्रम रख सकते हैं। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।