जानिए भाई दूज के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल – Bhilangana Express

जानिए भाई दूज के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल

~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *दिनांक – 06 नवंबर 2021*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – हेमंत*
⛅ *मास – कार्तिक*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – द्वितीया शाम 07:44 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग – शोभन – रात्रि 11:05 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल – सुबह 09:33 से सुबह 10:58 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:45*
⛅ *सूर्यास्त – 17:59*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – भाईदूज, यम-भरत द्वितीया, चन्द्र-दर्शन*
💥 *विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
भाई दूज की तिथि 5 नवंबर को रात 11 बजकर 14 मिनट से शुरू हो रहा है. ये 6 नवंबर को शाम 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस दिन भाईयों को तिलक लगाने का 11अति शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 21 बजे तक रहेगा. इस दो घंटे के शुभ मुहूर्त में ही भाई को तिलक लगाएं.
🌷 *भाईदूज* 🌷
🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहेन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहेन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहेन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहेन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहेन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहेन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहेन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*
➡ *नारदपुराण के अनुसार*
🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*
*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*
*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*
*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*
*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*
*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *भाई दूज* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 06 नवम्बर, शनिवार को है। यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*
🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*
🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*
*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*
🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
1 नवंबर- रमा एकादशी
14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

प्रदोष
02 नवंबर- भौम प्रदोष
16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। परिवार के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने धन को खर्च करने से पहले संचय करने की सोचनी होगी, नहीं तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी और यदि आज किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आज आप दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। यदि घर परिवार में पिछले कुछ समय से कोई तनाव चल रहा था, तो आज आप उसका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर आप अपने कार्य को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आप अपने कार्य को गति प्रदान करने के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच सकते हैं। यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो उनके साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीतिक संबंधों से आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों के साथ-साथ कुछ आमदनी के स्रोतों को भी खोजना होगा। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं, तो आज उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है।आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आपको आपका खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।