“बंगाल टाइगर” भी हुए कोरोना संक्रमित – Bhilangana Express

“बंगाल टाइगर” भी हुए कोरोना संक्रमित

सौरव गांगुली पाए गए कोरोनावायरस संक्रमित

देशभर में कोरोनावायरस के मामलों एवं इसके नए वेरिएंट ओमी क्रोन के बढ़ते प्रभाव के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत के पूर्व कप्तान को अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं. गांगुली कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हैं.
गांगुली की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई थी. खास बात यह है कि सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों DOSE लगाई जा चुकी है और इसके बावजूद वह CORONA से संक्रमित पाए गए हैं हालांकि उनके हालत बेहतर है और वह पूर्ण स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।