भाजपा की पहली सूची में अधिकांश सिटींग विधायक, हरबंस कपूर की पत्नी को भी टिकट – Bhilangana Express

भाजपा की पहली सूची में अधिकांश सिटींग विधायक, हरबंस कपूर की पत्नी को भी टिकट

खानपुर से चैंपियन के स्थान पर उनकी पत्नी देवयानी को मिला टिकट, सरिता आर्य नैनीताल से
Dehradun: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई 59 उम्मीदवारों की पहली सूची में अधिकांश पुराने विधायकों को ही टिकट दिया गया है जबकि देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को इस बार टिकट दिया गया है। इस बार भाजपा ने अपनी सूची में 10% महिलाओं को स्थान दिया है। धारचूला से धन सिंह धामी और श्रीनगर से धन सिंह रावत भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लैंसडाउन से हरक सिंह रावत के करीबी दिलीप सिंह रावत को टिकट दिया गया है जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई सरिता आर्य को नैनीताल से टिकट दिया गया है। खानपुर से इस बार चैंपियन प्रणव के स्थान पर उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को टिकट दिया गया है।