निर्वाचन कर्मियों के स्वास्थ्य पर इस बार खास फोकस – Bhilangana Express

निर्वाचन कर्मियों के स्वास्थ्य पर इस बार खास फोकस

प्रशिक्षण केंद्रों पर भी चलेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम

देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्रों में वेबकास्टिंग वाले बूथ पर कनैक्टिविटी, विजिलिविटी की जांच करते हुए इसके लिए कम से कम दो बार अवश्य ट्रायल करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को उनकी विधानसभा अन्तर्गत आने वाले ऐसे मतदान केन्द्र जहां पर दो से अधिक बूथ बनने है उनका निरीक्षण करने करते हुए कोविड प्रोटोकाॅल के परिपालन हेतु व्यवस्था बनाने के साथ ही पोस्टल बैलेट मतदान हेतु स्थान चिन्हित करने तथा कोविड संक्रमण एवं मौसम के दृष्टिगत कार्मिकों एवं संसाधनों की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मतदान के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट कलैक्शन एवं डिस्पोजल कार्य को नगर निगम व संबंधित नगर पालिकाओं को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर तथा कार्मिकों हेतु पीपीई किट की भी उपलब्ध कराई जाए। साथ प्रशिक्षण केन्द्रों पर नियमित वैक्सीनेशन ड्राईव चलाई जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार पर भी आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः परिपालन करवाये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए नियमित कार्यों की समीक्षा करने को कहा ताकि किसी प्रकार की कोई चूक ना हो पाए।