किशोर उपाध्याय को दिखाया कांग्रेस ने बाहर का रास्ता, भाजपा करेंगे ज्वाइन – Bhilangana Express

किशोर उपाध्याय को दिखाया कांग्रेस ने बाहर का रास्ता, भाजपा करेंगे ज्वाइन

भारतीय जनता पार्टी करेंगे जॉइन टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
Dehradun: कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही उनके निष्कासन के साथ ही भाजपा ने उन्हें स्वीकार करने की हामी भर दी है। किशोर उपाध्याय आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और साथ ही इसके इनाम स्वरूप उन्हें टिहरी से चुनाव लड़ने का टिकट भाजपा के बैनर पर मिलेगा।
पहले से ही इस बात की संभावना है जताई जा रही थी कि किशोर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे और टिहरी सीट से पार्टी उन्हें लड़ाएगी। बता दें कि इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था जिस पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।