पूर्व मुख्यमंत्री की पोती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Bhilangana Express

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा की पोती ने की आत्महत्या

Karnataka: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा की पोती डॉक्टर सौंदर्या का शव आज फांसी पर झूलता हुआ पाया गया। सौंदर्य 30 साल की थी। सौंदर्य बेंगलुरु के ही एमएस रमैया अस्पताल में चिकित्सक थी और पास के ही एक अपार्टमेंट में अपने पति और 6 महीने के बच्चे के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि सौंदर्या का विवाह 2 साल पहले हुआ था। फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। सौंदर्य पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा की पहली बेटी पदमा की पुत्री थी। आज सुबह सौंदर्य मृत पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है।