उत्तराखंड कांग्रेस में जान फूंकने को तैयार राहुल-प्रियंका – Bhilangana Express

उत्तराखंड कांग्रेस में जान फूंकने को तैयार राहुल-प्रियंका

कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे जनता से वोट, सचिन पायलट भी करेंगे वर्चुअल रैली

Dehradun: भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद अब राहुल व प्रियंका गांधी उत्तराखंड कांग्रेस को ऊर्जा देने के लिए वर्चुअल रैली करेंगे। और पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में पूर्ण तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्चुअल रैली के दौरान पहले प्रियंका गांधी 2 फरवरी को रैली करेंगे एवं इसके 3 दिन बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है।

राहुल गांधी से पूर्व 16 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आए थे और यहां भारी भीड़ जुटाकर उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास भी किया था।

राहुल प्रियंका के अलावा पायलेट भी कल देहरादून कांग्रेस भवन से वर्चुअल रैली करेंगे और इससे पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई है।