’राजा हैं मोदी, राजा किसी की नहीं सुनता’ – Bhilangana Express

’राजा हैं मोदी, राजा किसी की नहीं सुनता’

उत्तराखंड से राहुल गांधी की हुंकार
किसानांे को बताया पहाड़ जैसा मजबूत

उधमसिंह नगरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उधमसिंह नगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि वे प्रधानमंत्री नहीं राज हैं, और राजा किसी की नहीं सुनता।
तराई क्षेत्र के किसानो को कांग्रेस के पक्ष में राहुल गांधी ने उन्हंे पहाड़ जैसा मजबूत बताया और कहा कि कृषि कानून को लेकर किसान हिले नहीं।
ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में आज राहुल गांधी को सुनने पहुंची भीड़ से कांग्रेस नेता भी गदगद दिखे। उन्होने कहा कि देश के किसान देश के अन्नदाता हैं, और किसान सिर्फ देश को खाना नहीं बल्कि रास्ता भी दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राजा की भूमिका निभा रह हैं और राजा कभी किसी की नहीं सुनता। किसान एक साल तक आंदोलन मंे रहे लेकिन प्रधानमंत्री उनसे बात करने तक राजी नहीं हुए। उन्हांेने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था।

उधर कांग्रेस का दावा है कि मंडी परिसर में डेढ लाख से अधिक लोग उमड़े और लोगांे का रूझान निश्चित तौर पर अब कांग्रेस के ही साथ है।