टनल में शव मिलने से याद हुई 1 साल पुरानी महाजल प्रलय – Bhilangana Express

टनल में शव मिलने से याद हुई 1 साल पुरानी महाजल प्रलय

1 वर्ष पूर्व हुए हादसे में 206 लोगों की हुई थी मृत्यु, अब तक मिले 136 क्या हुआ

Chamoli: सात फरवरी 2021 को आई जल प्रलय लगभग 1 साल बाद आज तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की सुरंग में सफाई के दौरान एक और शव बरामद हुआ है। शव की पहचान एनटीपीसी की कार्यदाई संस्था रित्विक कंपनी के इंजीनियर ऋषिकेश निवासी गौरव के रूप में हुई है।

याद हो आज से लगभग 1 वर्ष पहले सात फरवरी 2021 को ऋषिगंगा में आए जल प्रलय के चलते रैंणी तपोवन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जान और माल की हानि हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस आपदा में कुल 206 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई। आपदा में अभी तक 136 शव बरामद हुए हैं।

7 फरवरी 2021 की सुबह रैणी में ऋषिगंगा मैं आई बाढ़ के कारण 13 मेगावाट की ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गई थी। बाल बताओ जिला प्रशासन द्वारा मारे गए सभी 206 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।