10 करोड़ का टिकट खरीदने के बयान पर फंसे धन सिंह – Bhilangana Express

10 करोड़ का टिकट खरीदने के बयान पर फंसे धन सिंह

भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने भेजा मानहानि का नोटिस, माफी मांगने को भी कहा

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के इधर-उधर होने से काफी बवाल मचा था और जब बाहर से आए नेताओं को पार्टी में टिकट दिए तो उन पर कई आरोप भी लगे। इसी कड़ी में टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे किशोर उपाध्याय नहीं भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन ठान लिया था। इसका उन्हें पुरस्कार भी मिला और पार्टी ने उन्हें अपना विधानसभा प्रत्याशी बना दिया। उधर इस मामले में पहले से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे धन सिंह नेगी को गहरा झटका लगा तो वे कांग्रेस का दामन थामते हुए किशोर उपाध्याय के खिलाफ मैदान में उतर गए।

मालूम हो कि धन सिंह नेगी भाजपा के सिंबल पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव जीते थे और फिलहाल टिहरी के विधायक हैं। वे खुद भाजपा से यहां टिकट मांग रहे थे लेकिन दो सूचियां जारी होने के बाद भी भाजपा चुनाव समिति द्वारा टिहरी सीट का फैसला नहीं किया गया था और तब यह तय मान लिया गया था कि किशोर उपाध्याय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे और उन्हें ही टिहरी सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।

वही धन सिंह नेगी ने टिहरी की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाए कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए में बीजेपी का टिकट खरीदा है। इस आरोप के बाद अब किशोर उपाध्याय एक्शन में आए हैं और उन्होंने अपने वकील के माध्यम से धन सिंह नेगी को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी से 3 दिन के अंदर माफी मांगने को भी कहां है।

किशोर उपाध्याय द्वारा धन सिंह नेगी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि बिना किसी ठोस तथ्य के उन पर ₹10 करोड़ मैं भाजपा का सिंबल खरीदने के जो आरोप लगे हैं उससे ना केवल उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है बल्कि इससे उन्हें मानसिक व राजनीतिक तौर पर भी नुकसान हुआ है । यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को नोटिस भेजकर इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।