बहुत दिनों बाद थमा संक्रमण से मौत का सिलसिला – Bhilangana Express

बहुत दिनों बाद थमा संक्रमण से मौत का सिलसिला

Dehradun: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और मरीजों के ठीक होने की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। प्रदेश में रिकवरी दर अब 95.19% हो गई है। वहीं उत्तराखंड में आज 96 नए मामले सामने आए हैं जबकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पिछले 24 घंटों में नहीं हुई है।
राज्य में कुल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 942 रह गई है वही पिछले 24 घंटों में 86 लोग रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।