4 खास राशियों पर आज धन लाभ और स्वास्थ्य कृपा – Bhilangana Express

4 खास राशियों पर आज धन लाभ और स्वास्थ्य कृपा

~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक – 28 फरवरी 2022*
⛅ *दिन – सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – फाल्गुन
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – त्रयोदशी 01 मार्च रात्रि 03:16 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र – उत्तराषाढा सुबह 07:02 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग – वरीयान दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅ *राहुकाल – सुबह 08:28 से सुबह 09:56 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:01*
⛅ *सूर्यास्त – 18:41*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – सोमप्रदोष व्रत, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
➡ *01 मार्च 2022 मंगलवार को महाशिवरात्रि है ।*
🙏🏻 *शिवरात्रि का व्रत, पूजन, जागरण और उपवास करनेवाले मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है। (स्कंद पुराण)*
🙏🏻 *शिवरात्रि के समान पाप और भय मिटानेवाला दूसरा व्रत नहीं है। इसको करनेमात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है। (शिव पुराण)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि के दिन करने योग्य विशेष बातें*
🙏🏻 *१. शिवरात्रि के दिन की शुरुआत ये श्लोक बोल के शुरू करें :-*
🌷 *देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते l*
*कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव ll*
🙏🏻 *2. काल सर्प के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर पिसी हल्दी से स्वस्तिक बना देना….शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाकर जप करना और रात को ईशान कोण में मुख करके जप करना l*
🙏🏻 *3. शिवरात्रि के दिन ईशान कोण में मुख करके जप करने की महिमा विशेष है, क्योंकि ईशान के स्वामी शिव जी हैं l रात को जप करें, ईशान को दिया जलाकर पूर्व के तरफ रखें , लेकिन हमारा मुख ईशान में हो तो विशेष लाभ होगा l जप करते समय झोका आये तो खड़े होकर जप करना l*
🙏🏻 *4. महाशिवरात्रि को कोई मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये ५ मंत्र बोलें :-*
🌷 *ॐ हरये नमः*
🌷 *ॐ महेश्वराए नमः*
🌷 *ॐ शूलपानायाय नमः*
🌷 *ॐ पिनाकपनाये नमः*
🌷 *ॐ पशुपतये नमः*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रिः कल्याणमयी रात्रि* 🌷
🙏🏻 *’स्कन्द पुराण’ के ब्रह्मोत्तर खंड में आता है कि ‘शिवरात्रि का उपवास अत्यंत दुर्लभ है। उसमें भी जागरण करना तो मनुष्यों के लिए और दुर्लभ है। लोक में ब्रह्मा आदि देवता और वसिष्ठ आदि मुनि इस चतुर्दशी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। इस दिन यदि किसी ने उपवास किया तो उसे सौ यज्ञों से अधिक पुण्य होता है।’*
🙏🏻 *’शिव’ से तात्पर्य है ‘कल्याण’ अर्थात् यह रात्रि बड़ी कल्याणकारी रात्रि है। इस रात्रि में जागरण करते हुए ॐ…. नमः…. शिवाय… इस प्रकार, प्लुत जप करें, मशीन की नाईं जप पूजा न करें, जप में जल्दबाजी न हो। बीच-बीच में आत्मविश्रान्ति मिलती जाय। इसका बड़ा हितकारी प्रभाव अदभुत लाभ होता है।*
🙏🏻 *शिवपूजा में वस्तुओं का कोई महत्त्व नहीं है, भावना का महत्त्व है। भावे ही विद्यते देव…. चाहे जंगल या मरूभूमि में क्यों न हो, वहाँ रेती या मिट्टी के शिवजी बना लिये, उस पर पानी के छींटे मार दिये, जंगली फूल तोड़कर धर दिये और मुँह से ही नाद बजा दिया तो शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं।*
🙏🏻 *आराधना का एक तरीका यह है कि उपवास रखकर पुष्प, पंचामृत, बिल्वपत्रादि से चार प्रहर पूजा की जाय।*
🙏🏻 *दूसरा तरीका यह है कि मानसिक पूजा की जाय। हम मन-ही-मन भावना करें-*
🌷 *ज्योतिर्मात्रस्वरूपाय निर्मलज्ञानचक्षुषे।*
*नमः शिवाय शान्ताय ब्रह्मणे लिंगमूर्तये।।*
🙏🏻 *’ज्योतिमात्र जिनका स्वरूप है, निर्मल ज्ञान ही जिनका नेत्र है, जो लिंगस्वरूप ब्रह्म है, उन परम शांत कल्याणमय भगवान शिव को नमस्कार है।’*
🙏🏻 *महाशिवरात्रि की रात्रि में ॐ बं, बं…. बीजमंत्र के सवा लाख जप से गठिया जैसे वायु विकारों से छुटकारा मिलता है।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि की रात ‘ॐ नमः शिवाय’ जप*
🙏🏻 *शिवजी का पत्रम-पुष्पम् से पूजन करके मन से मन का संतोष करें, फिर ॐ नमः शिवाय…. ॐ नमः शिवाय…. शांति से जप करते गये। इस जप का बड़ा भारी महत्त्व है। अमुक मंत्र की अमुक प्रकार की रात्रि को शांत अवस्था में, जब वायुवेग न हो आप सौ माला जप करते हैं तो आपको कुछ-न-कुछ दिव्य अनुभव होंगे। अगर वायु-संबंधी बीमारी हैं तो ‘बं बं बं बं बं’ सवा लाख जप करते हो तो अस्सी प्रकार की वायु-संबंधी बीमारियाँ गायब !*
🙏🏻 *ॐ नमः शिवाय मंत्र तो सब बोलते हैं लेकिन इसका छंद कौन सा है, इसके ऋषि कौन हैं, इसके देवता कौन हैं, इसका बीज क्या है, इसकी शक्ति क्या है, इसका कीलक क्या है – यह मैं बता देता हूँ। अथ ॐ नमः शिवाय मंत्र। वामदेव ऋषिः। पंक्तिः छंदः। शिवो देवता। ॐ बीजम्। नमः शक्तिः। शिवाय कीलकम्। अर्थात् ॐ नमः शिवाय का कीलक है ‘शिवाय’, ‘नमः’ है शक्ति, ॐ है बीज… हम इस उद्देश्य से (मन ही मन अपना उद्देश्य बोलें) शिवजी का मंत्र जप रहे हैं – ऐसा संकल्प करके जप किया जाय तो उस संकल्प की पूर्ति में मंत्र की शक्ति काम देगी।*

📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌻🌹🌺🍀🌸🌼🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज अपने घर परिवार में भी अपनी किसी बात को लोगों के सामने रखने में हिचकिचाएंगे, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी इस आदत का आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार के कुछ दिनों में उनके शत्रु रोड़े अटका सकते हैं ,जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिसके कारण वह अपने करियर में तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर पर आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई हृदय से संबंधित समस्या हो सकती है। जो विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों से दूर शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनको आज अपने माता पिता की याद सता सकती है। आज यदि आप किसी नए वाहन अथवा घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील आसानी से फाइनल होगी और आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी परिवार के सदस्य से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपकी इन बातों का फायदा तो नहीं उठाएगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी उनके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने कान व आंख दोनों को खुले रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो आप उनके चंगुल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर शिक्षा में जुटना होगा, तभी वह अपनी कमजोर विषय पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको अपने धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे, लेकिन आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका कुछ धन समाप्त हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके बीच की कड़वाहट कम होगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए कहीं बाहर घूमने नहीं जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आपकी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की मन की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को अपना साझेदार बना सकते हैं और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने व्यापार में अपने जूनियर की गलतीयों को भी नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो कोई विवाद भी खड़ा हो सकता है, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आप अपने जीवन साथी से अपने मन के सभी बातों को साझा करेंगे और वह भी आपकी बातों को समझेंगे। परिवार में यदि किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो आज उसमें सुधार हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज अपने कारोबार में आशातीत सफलता देखने को मिल सकती है। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करवाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी नए कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज यदि आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आवेदन कर सकते है वह आपके पारिवारिक रिश्तों में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप उनके कार्यों में भी धन लगाएंगे।