पुलिस कर्मियों के हित में धामी सरकार का नया फरमान – Bhilangana Express

पुलिस कर्मियों के हित में धामी सरकार का नया फरमान

वर्दी भत्ता की बजाए वर्दी खरीदने के लिए मिलेगा कपड़ा

DEhradun: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार ने पुलिस कर्मियों के हित में को लेकर एक नया फरमान जारी किया है जिसके तहत पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्ता की जगह वर्दी के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।
आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को भेजे गए पत्र में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने कहा कि सभी कर्मियों को अपनी मनपसंद, माप के अनुसार वर्दी खरीदने की छूट भी दी जाएगी। पुलिस, सीपीसी कैंटीन में वर्दी का कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।