महिला के पर्स मे रखे 1 लाख की नगदी व जेवरातों के साथ पर्स को लौटाया – Bhilangana Express

महिला के पर्स मे रखे 1 लाख की नगदी व जेवरातों के साथ पर्स को लौटाया

खाकी-अपना कर्तव्य निभाने के साथ-साथ अपनों का दर्द मिटाना भी जानती है।

महिला के पर्स मे रखे 1 लाख रु0 से अधिक की नगदी व सोने चाँदी के जेवरातों के साथ खोये पर्स को वापस लौटाया।

Uttarkashi:यातायात पुलिस उत्तरकाशी मे तैनात जवान अजय नेगी को यातायात ड्यूटी के दौरान पेट्रोल पम्प उत्तरकाशी के पास एक पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसमें 1,09,500 रु0 की नगदी, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल (चांदी की) एवं अन्य कागजात थे। जवान द्वारा पर्स मालिक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उक्त पर्स निवासी चिन्यालीसौड़ महिला श्रीमती पुष्पा रावत का निकला।

महिला द्वारा बताया गया कि वह अपनी बहन के लड़के की शादी में जा रही थी,पर्स खोने पर वह काफी परेशान थी, महिला द्वारा पुलिस जवानों का तह दिल से आभार प्रकट किया गया।