धर्मनगरी हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़के-लड़कियां गिरफ्तार – Bhilangana Express

धर्मनगरी हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था कारोबार, सोशल मीडिया का भी लेते थे सहारा

Haridwar: धर्म नगरी जनपद हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि एक लंबे समय से इस एरिया में देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिस जानकारी मिलने के बाद आज जनपद हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कारवाई की गई और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
मामला शहर के बीच बसी संभ्रांत मानी जाने वाली कॉलोनी का है जहां गोविंदपुरी स्थित डिवाइन होटल में देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा था। पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिक सेल एवं एसओजी द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जानकारी मिली है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों को बुलाने का काम करता था व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजने के साथ-साथ बुकिंग भी की जाती थी और यूपीआई के माध्यम से पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे।
इस पूरे धंधे को मसाज पार्लर के नाम से भी संचालित किया जा रहा था जबकि गिरोह के सरगना के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। गिरोह की सरगना उमा उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।