आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा दिन – Bhilangana Express

आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा दिन

वैदिक पंचांग ~
*दिनांक – 28 मई 2022*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ऋतु*
🌤️ *मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार – वैशाख)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी 29 मई प्रातः 04:39 तक तत्पश्चात कृतिका*
🌤️ *योग – शोभन रात्रि 10:23 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:56 तक*
🌞 *सूर्योदय – 05:58*
🌦️ *सूर्यास्त – 19:13*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि, सावित्री चतुर्दशी (बंगाल) बटसावित्री व्रत (अमावस्यांत, त्रिदिवसीय*
🔥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
➡ *29 मई 2022 रविवार को दोपहर 02:55 से 30 मई, सोमवार को शाम 05:00 तक अमावस्या है ।*
🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
🙏🏻 *
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *ग़रीबी – दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷
➡ *30 मई 2022 सोमवार को सूर्योदय से शाम 05:00 तक सोमवती अमावस्या है ।*
🌿 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*
🙏🏻 *

📖 * ~* 🕉️ जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
🙏🍀🌻🌹दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको रुपये पैसे के लेनदेन करने में सावधानी बरतनी होगी। आपको दूसरों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्य कार्य की ओर ध्यान लगाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपके मन कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उन्हें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भी समाप्त कर सकते हैं। आपको किसी संपत्ति का क्रय विक्रय बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संतोष देने वाला रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको कुछ तनाव की स्थिति मिलती दिख रही है। व्यवसाय में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, वह उनके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों आपके लिए किसी पार्टी को रख सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी धन संबंधी समस्या होगी। दाम्पत्य जीवन में लंबे-लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपके व्यापार की एकाग्रता बढ़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार संबंधी किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपकी अपने किसी प्रियजन से भेंट होगी व आप किसी घर दावत पर भी आ सकते हैं।आप दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। व्यवसायिक दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा। यदि एक बजट प्लान करके चलें, तो आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपके सामने आ सकते है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे, लेकिन जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा, तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन व सत्ता का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकता है, जिन्हें आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती हैं। पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा, क्योंकि आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक कार्य क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के लिए अपने अधिकारियों से मदद मांग सकते हैं, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने घर में किसी नए कार्य को कराना चाहते हैं, तो वह करवा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बनाएंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपको फिर स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको अत्यधिक तला भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। कोई वाद-विवाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।