पदक जीतकर पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया प्रदेश व महकमे का नाम – Bhilangana Express

पदक जीतकर पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया प्रदेश व महकमे का नाम

DEHRADUN: आज दिनांक 01 जून, 2022 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 10th National Dragon Board Championship में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

दिनांक 17 मई, 2022 से 22 मई, 2022 तक भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई10th National Dragon Board Championship में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरूष 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, पुरूष 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक एवं मिश्रित 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

DGP अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।