इन 5 राशियों पर ग्रह रहेंगे आज मेहरबान – Bhilangana Express

इन 5 राशियों पर ग्रह रहेंगे आज मेहरबान

*~ वैदिक पंचांग ~*
हिंदू पंचांग ग्रुप से जुड़ने के लिए 98976 07275 पर अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें
🌤️ *दिनांक – 07 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन – गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 )*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – अष्टमी शाम 07:28 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त दोपहर 12:20 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग – परिघ सुबह 10:38 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक*
🌞 *सूर्योदय – 06:03*
🌦️ *सूर्यास्त – 19:23*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
🔥 *विशेष – अष्टमी
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *चतुर्मास एवं पुरुष सूक्त* 🌷
➡ *10 जुलाई 2022 रविवार से 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार तक चातुर्मास है ।*
🙏🏻 *चतुर्मास में भगवान श्रीविष्णु के योगनिद्रा में शयन करने पर जिस किसी नियम का पालन किया जाता है, वह अनंत फल देनेवाला होता है – ऐसा ब्रह्माजी का कथन है |*
🙏🏻 *जो मानव भगवान वासुदेव के उद्देश्य से केवल शाकाहार करके चतुर्मास व्यतीत करता है वह धनी होता है | जो प्रतिदिन नक्षत्रों का दर्शन करके केवल एक बार ही भोजन करता हैं वह धनवान, रूपवान और माननीय होता है | जो मानव ब्रह्मचर्य – पालनपूर्वक चौमासा व्यतीत करता हैं वह श्रेष्ठ विमान पर बैठकर स्वेच्छा से स्वर्गलोक जाता है |जो चौमासेभर नमक को छोड़ देता है उसके सभी पुर्तकर्म ( परोपकार एवं धर्मसम्बन्धी कार्य ) सफल होते है | जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चौमासेभर त्यागने का नियम लिया हो, उसे वे वस्तुएँ ब्राह्मण को दान करनी चाहिए | ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है | जो मनुष्य नियम, व्रत अथवा जप के बिना चौमासा बिताता है वह मुर्ख है |*

🙏🏻 *बुद्धि बढाने के इच्छुक पाठक और ‘बाल संस्कार केंद्र’ के बच्चे ‘पुरुष सूक्त’ से फायदा उठायें | आनेवाले दिनों में ‘बाल संस्कार केंद्र’ के बुद्धिमान बच्चे ही देश के कर्णधार होंगे |*

🌷 *पुरुष सूक्त* 🌷
🙏🏻 *(ऋग्वेद : १०-९०, यजुर्वेद : अध्याय – ३१ )*
🌷 *ॐ सहस्रशीर्षा पुरुष: सहस्त्राक्ष: सहस्त्रपात् |*
*स भूमिं विश्वतो वृत्वात्यतिष्ठद्दशांगुलम् || १||*
🙏🏻 *‘आदिपुरुष असंख्य सिर, असंख्य नेत्र और असंख्य पाद से युक्त था | वह पृथ्वी को सब ओर से घेरकर भी दस अंगुल अधिक ही था |’*
🌷 *पुरुष एवेदं सर्वं यदभूतं यच्च भाव्यम् |*
*उतामृतत्वस्येशानो यदन्नेनातिरोहति || २ ||*
🙏🏻 *‘यह जो वर्तमान जगत है, वह सब पुरुष ही है | जो पहले था और आगे होगा, वह भी पुरुष ही है, क्योंकि वह अमृतत्व का, देवत्व का स्वामी है | वह प्राणियों के कर्मानुसार भोग देने के लिए अपनी कारणावस्था का अतिक्रम करके दृश्यमान जगतअवस्था को स्वीकार करता है, इसलिए यह जगत उसका वास्तविक स्वरूप नहीं है |’*
🌷 *एतावानस्य महिमातो ज्यायाँश्च पुरुष : |*
*पादोऽस्य विश्वा भूतानि त्रिपाद्स्यामृतं दिवि || ३ ||*
🙏🏻 *‘अतीत, अनागत एवं वर्तमान रूप जितना जगत है उतना सब इस पुरुष की महिमा अर्थात एक प्रकार का विशेष सामर्थ्य है, वैभव है, वास्तवस्वरूप नहीं | वास्तव पुरुष तो इस महिमा से भी बहुत बड़ा है | सम्पूर्ण त्रिकालवर्ती भूत इसके चतुर्थ पाद में हैं | इसके अवशिष्ट सच्चिदानन्दस्वरुप तीन पाद अमृतस्वरूप हैं और अपने स्वयंप्रकाश द्योतनात्मक रूप में निवास करते हैं |’*
🌷 *त्रिपादूर्ध्व उदैत्पुरुष: पादोऽस्येहाभवत् पुन: |*
*ततो विष्वं व्यक्रामत्साशनानशने अभि ||४ ||*
*‘त्रिपाद पुरुष संसाररहित ब्रह्मस्वरूप है | वह अज्ञानकार्य संसार से विलक्षण और इसके गुण-दोषों से अस्पृष्ट है | इसका जो किंचित मात्र अंश माया में हैं वही पुन: -पुन: सृष्टि – संहार के रूप में आता – जाता रहता है | यह मायिक अंश ही देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि विविध रूपों में व्याप्त है | वही सभोजन प्राणी है और निर्भोजन जड़ है | सारी विविधता इस चतुर्थाश की ही है |’*
🌷 *तस्माद्विराळजायत विराजो अधि पुरुष: |*
*स जातो अत्यरिच्यत पश्चादभूमिमथो पुर: ||५ ||*
🙏🏻 *‘उस आदिपुरुष से विराट ब्रह्माण्ड देह की उत्पत्ति हुई | विराट देह को ही अधिकरण बनाकर उसका अभिमानी एक और पुरुष प्रकट हुआ | वह पुरुष प्रकट होकर विराट से पृथक देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि के रूप में हो गया | उसके बाद पृथ्वी की सृष्टि हुई और जीवों के निवास योग्य सप्त धातुओं के शरीर बने |’*
🌷 *ॐ यत्पुरुषेण हविषा देवा यज्ञमतन्वत |*
*वसन्तो अस्यासीदाज्यं ग्रीष्म इध्म: शरद्धवि: ||६ ||*
🙏🏻 *‘देवताओं ने उसी उत्पन्न द्वितीय पुरुष को हविष्य मानकर उसी के द्वारा मानस यज्ञ का अनुष्ठान किया | इस यज्ञ में वसंत ऋतू आज्य (घृत) के रूप में, ग्रीष्म ऋतू ईंधन के रूप में और शरद ऋतू हविष्य के रूप में संकल्पित की गयी |’*
*तं यज्ञं बर्हिषि प्रौक्षण पुरुषं जातमग्रत: |*
*तेन देवा अजयन्त साध्या ऋषयश्च ये || ७ ||*
🙏🏻 *‘वही द्वितीय पुरुष यज्ञ का साधन हुआ | मानस यज्ञ में उसीको पशु-भावना से युप (यज्ञ का खंभा) में बाँधकर प्रोक्षण किया गया, क्योंकि सारी सृष्टि के पूर्व वही पुरुषरूप से उत्पन्न हुआ था | इसी पुरुष के द्वारा देवताओं ने मानस याग किया | वे देवता कौन थे ? वे थे सृष्टि – साधन योग्य प्रजापति आदि साध्य देवता एवं तदनुकूल मंत्रद्रष्टा ऋषि | अभिप्राय यह है कि उसी पुरुष से सभीने यज्ञ किया |’*
🌷 *तस्माद्यज्ञात सर्वंहुत: संभृतं पृषदाज्यम् |*
*पशून ताँश्चक्रे वायव्यानारण्यान् ग्राम्याश्च ये || ८ ||*
🙏🏻 *‘इस यज्ञ में सर्वात्मक पुरुष का हवन किया जाता है | इसी मानस यज्ञ से दधिमिश्रित आज्य-सम्पादन किया गया अर्थात सभी भोग्य पदार्थों का निर्माण हुआ | इसी यज्ञ से वायुदेवताक आरण्य (जंगली) पशुओं का निर्माण हुआ | जो ग्राम्य पशु हैं, उनका भी |’*
🌷 *तस्माद्यज्ञात सर्वहुत ऋच: सामानि जज्ञिरे |*
*छन्दांसि जज्ञिरे तस्माद्यजुस्तस्मादजायत || ९ ||*
🙏🏻 *‘पूर्वोक्त सर्वहवनात्मक यज्ञ से ऋचाएँ और साम उत्पन्न हुए | उस यज्ञ से ही गायत्री आदि छन्दों का जन्म हुआ | उसी यज्ञ से यजुष (यजुर्वेद) की भी उत्पत्ति हुई |’*
🙏🏻 *तस्मादश्वा अजायन्त ये के चोभयादत: |*
*गावो ह जज्ञिरे तस्मात तस्माज्जाता अजावय: ||१० ||*
🙏🏻 *‘उस पूर्वोक्त यज्ञ से यज्ञोपयोगी अश्वों का जन्म हुआ | जीके दोनों ओर दाँत होते हैं, उनका भी जन्म हुआ | उसीसे गायों का भी जन्म हुआ और उसीसे बकरी – भेड़ें भी पैदा हुई |’*
🌷 *ॐ यत्पुरुषं व्यदधु: कतिधा व्यकल्पयन् |*
*मुखं किमस्य कौ बाहू का ऊरू पादा उच्येते ||११ ||*
🙏🏻 *‘जब द्वितीय पुरुष ब्रह्मा की ही यज्ञ – पशु के रूप में कल्पना की गयी, तब उसमें किस – किस रूप से, किस – किस स्थान से, किस – किस प्रकार विशेष से उसके अंग- उपांगों की भावना की गयी ? उसका मुख क्या बना ? उसके बाहू क्या बने ? तथा उसके ऊरू (जंघा) और पाद क्या कहे गये ?’*
🌷 *ब्राह्मणोंऽस्य मुखमासीद् बाहू राजन्य: कृत: |*
*ऊरू तदस्य यद्वैश्य: पदभ्यां शूद्रों अजायत || १२ ||*
🙏🏻 *‘इस पुरुष का मुख ही ब्राह्मण के रूप में कल्पित हैं | बाहू राजन्य माना गया हैं | ऊरू वैश्य है और चरण शुद्र हैं |’*
*चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षो: सूर्यो अजायत |*
*मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणादवायुरजायत || १३ ||*
🙏🏻 *‘मन से चन्द्रमा, चक्षु से सूर्य, मुख से इंद्र तथा अग्नि और प्राण से वायु की कल्पना की गयी |’*
🌷 *नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीष्णॉ द्यौ: समवर्तत |*
*पदभ्यां भूमिर्दिश: श्रोत्रात्तथा लोकों अकल्पयन || १४ ||*
🙏🏻 *‘नाभि से अंतरिक्ष लोक, सिर से द्युलोक, चरणों से भूमि और श्रोत्र से दिशाएँ – इस प्रकार लोकों की कल्पना की गयी |’*
🌷 *सप्तास्यासन् परिधयस्त्रि: सप्त समिध: कृता: |*
*देवा यद्यज्ञं तन्वाना अबध्नन् पुरुषं पशुम् || १५ ||*
🙏🏻 *‘जब देवताओं ने अपने मानस यज्ञ का विस्तार करते हुए वैराज पुरुष (परमात्मा) को पशु के रूप में कल्पित किया, तब इस यज्ञ की सात परिधियाँ हुई और इक्कीस समिधाएँ |’*
🌷 *यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन् |*
*ते ह नाकं महिमान: सचन्त यत्र पूर्व साध्या: सन्ति देवा: ||१६||*
🙏🏻 *‘प्रजापति के प्राणरूप विद्वान देवताओं ने अपने मानस संकल्परूप यज्ञ के द्वारा यज्ञस्वरूप पुरुषोत्तम का यजन (आराधन, याग) किया | वही धर्म है सर्वश्रेष्ठ एवं सनातन, क्योंकि सम्पूर्ण विकारों को धारण करता हैं | वे धर्मात्मा भगवान के माहात्म्य, वैभव आदि से सम्पन्न होकर परमानंद-लोक में समा गये | वहीँ प्राचीन उपासक देवता विराजमान रहते हैं |’*

📖 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे सुनकर आपके मन में चल रही निराशा भी खत्म होगी, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति की मदद बिना सोचे समझे किए जा रहे थे,तो उनकी ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी मित्र से सलाह मशवरा करके किसी डील को फाइनल करेंगे,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी से किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा,नहीं तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है,जिसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपके मन में यदि कोई डर बना हुआ है,तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य गलत हो सकता है। माताजी से आप किसी प्रकार बात पर उलझ सकते हैं,जिसके बाद आपको दुख होगा। विद्यार्थियों को आज अपने संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई की तरफ से ध्यान हटा ही लेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने प्रियजनों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा सकता है,जिनसे आपको घबराना नहीं है

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपके मन में चल रही समस्याओं के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी,जिसके कारण आपसे कोई गलती भी हो सकती हैं। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है,लेकिन उसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है,जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे हैं,तो वह भी पूरी होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा। बहुत से काम एक साथ हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पहले पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, लेकिन आपको किसी के भी प्रति अपने मन में गलत भावनाओं को नहीं रखना है,जो लोग किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान हैं तो उन्हें उस समस्या का समाधान अवश्य