कंपनी के चालू खातो में हेराफेरी कर लाखो रूपये गबन करने वाला आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया रूड़की से गिरफ्तार
Haridwar/Bhagwanpur: प्राइवेट कंपनी के एक बाबू ने खातों में हेराफेरी कर 40 लाख रुपए की गड़बड़ी कर दी। शिकायत मिलने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक- 19.05.2022 को वादी एच.एस. बिष्ट कारखाना प्रबन्धक मैसर्स तिरूपति स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड लकेश्वरी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि श्री पंचदेव दुबे पुत्र श्री शिव मंदिर दुबे आयु 56 वर्ष निवासी शिवपुरम, पनियाला रोड, रुड़की, नवंबर 2008 से हमारी रुड़की इकाई वरिष्ठ लेखाकार रूप में कार्यरत हैं। दिनांक-24.02.2022 को अमित गोयल (महाप्रबन्धक) ने हमारी कंपनी की रूडकी इकाई का दौरा किया और पिछले तीन वर्षो की अवधि के लिए हमारी कंपनी के रिकार्ड और खातो का लेखा जोखा किया और साथ ही भौतिक रूप से सत्यापित नकदी जिसे पंचदेव दुबे द्वारा संभाला गया था तब यह स्थानान्तरित हुआ। उसे खाते की किताबों, भुगतान रजिस्टर और रोकड वहीं से पता चलता है कि कंपनी के खाते की किताबों में 739921/- (लगभग) की नकदी की कमी पायी गयी है।
श्महाप्रबन्धक द्वारा पुरी छानबीन करने पंचदेव दुबे पुत्र श्री शिव मंदिर दुबे निवासी पनियाला रोड रूडकी द्वारा कम्पनी मे नियुक्ति के दौरान कम्पनी के विश्वास का उल्लंघन कर वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए निजी इस्तेमाल के लिए बेईमानी से और धोखाधड़ी से हमारी कंपनी के खातो में हेराफेरी कर लगभग 40,06,937/- रू0 (चालीस लाख छह हजार नौ सौ सैतीस मात्र) का कम्पनी के साथ आपराधिक न्यासभंग करने के सम्बन्ध में दी गयी.
मामला दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त के सम्बनन्ध में पता चला कि पंचदेव दुबे अभी अपने घर शिवपुरम पनियाला रुडकी हरिद्वार पर आया हुआ है जो कई जाने की फिराक में है परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा वांछित अभि0 पंचदेव दुबे पुत्र श्री शिव मंदिर दुबे निवासी शिवपुरम पनियाला रोड रूडकी जनपद हरिद्वार को उसके जुर्म अन्तर्गत धारा 408/420/467/468 भा0द0वि0 के तहत ग्राम शिवपुरम पनियाला रोड़ रूड़की से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।