रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 44,00,000 (चवालीस लाख) रुपए की ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Dehradun/Rishikesh:
01- दिनांक 05-06-2022 को वादी सोनू पुत्र हनुमंत सिंह निवासी मिशन हॉस्पिटल रोड सतपुली पौड़ी गढ़वाल के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर ऋषिकेश में संपर्क कर मेरे तथा मेरे दोस्त मोहित से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 14 लाख की धोखाधड़ी करने के संबंध में दिया गया।
02- दिनांक: 15-08-2022 को वादी त्रिलोकी दास आदि के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार एवं रविंद्र तथा उनके अन्य दो दोस्तों के द्वारा ऋषिकेश में संपर्क कर हमारे बच्चों को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 6 बच्चों से कुल 30 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर लेने के संबंध में दिया गया।
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की उक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा दो अभियुक्तों 1- संदीप कुमार पुत्र हर स्वरूप सिंह निवासी लोटस गंगा कॉलोनी के समीप थाना कोतवाली रानीपुर, रोशनाबाद, हरिद्वार मूल निवासी मोहल्ला मिसकियाँ थाना स्योहारा, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश तथा 2-रविंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी लोटस गंगा कॉलोनी रोशनाबाद हरिद्वार मूलनिवासी रतनपुर, थाना धामपुर बिजनौर, उत्तर प्रदेश को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अभियोग उपरोक्त में उनके एक अन्य मित्र का घटनाओं उपरोक्त में होना प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले हैं, संदीप कुमार सिडकुल हरिद्वार में एक फैक्ट्री में काम करता है तथा रविन्द्र की रोशनाबाद में कास्मेटिक्स की दुकान है तथा उनका एक अन्य मित्र जो पहले ऋशिकेश में रहता था तथा मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है वो तीनो साथ मिलकर नौकरी की तलाष कर रहे युवाओं को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे पैसों की ठगी कर लेते थे। जिसमें उनका मित्र जो ऋशिकेष में रहता था वह संदीप को एफ0सी0आई0 ऑफिसर तथा रविन्द्र को रेलवे का अधिकारी बताते हुए युवकों को अपनी ऊची पहुंच का हवाला देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। जिसके पष्चात वह तीनों उन युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे एंठ लेते थे।