विगत 06 माह से फरार बलात्कार का आरोपी तथा 10000/- रू0 का इनामी अभियुक्त ऋषिकेश से गिरफ्तार
Dehradun/ Nehru colony: दिनाँक 13-04-2022 को एक युवती द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त विपिन गुसाईं पुत्र पुलम सिंह गुसाईं निवासी अजबपुरकलां, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून मूल निवासी ग्राम कंडीसौड, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किये गए व बाद में शादी से इनकार कर दिया गया।
अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से ही विपिन गुसाईं उपरोक्त फरार चल रहा था, जिसके द्वारा उच्च न्यायालय में भी गिरफ्तारी का स्टे हेतु शरण ली गई किन्तु न्यायालय द्वारा राहत प्रदान नही की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता व धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही की गई, तत्पश्चात भी अभियुक्त के न मिलने के कारण उपरोक्त को मफरूर घोषित कर उसके विरुद्ध आरोप पत्र दिनांक: 27-08-22 माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। त
त्पश्चात दिनांक: 29-08-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल पते पर भी कई बार टीम भेजकर दबिश दी गई किंतु अभियुक्त अपने घर में न रहकर अपनी रिश्तेदारी में अलग-अलग जगह बदल कर रहता था, जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई, साथ ही अभियुक्त द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से अपना फोन बंद कर दिया था तथा किसी से भी फोन पर संपर्क में नहीं था। अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने के लिए वह अपने दोस्तों के मोबाइल फोन व सिम का प्रयोग करता था।
प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर उपरोक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक: 18-09-22 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि विपिन गुसाईं ऋषिकेश से बस के माध्यम से कहीं जाने की फिराक में है, जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त विपिन गुसाईं को बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।