विधानसभा के 100 और कर्मचारियों को बर्खास्ती पत्र भेजे – Bhilangana Express

विधानसभा के 100 और कर्मचारियों को बर्खास्ती पत्र भेजे

नियम विरूद्ध तरीके से बैक डोर से भर्तियांे का मामला
उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से लगे सौ और कर्मचारियों को आज बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन लोगों को अब वट्सअप के माध्यम से निकाले जाने के पत्र भेज दिए गए हैं। वहीं इन कर्मचारियों के हटाए जाने के बाद विधानसभा के संबंधित कार्यो को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्पीकर रितु खंडूरी के अनुसार विधानसभा में अभी 172 कर्मचारी हैं और इन लोगों को ही कार्यो में लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरत के लिए कितने कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, इस पर भी नियमानुसार विचार किया जाएगा।
बता दें कि इससे पूर्व सोमवार को चालीस कर्मचारियों केा नौकरी से बर्खास्त किया गया था। क्रमवार तरीके से विधानसभा में लगे इन कर्मचारियों को बर्खास्तगी के पत्र दिए जा रहे हैं। इस प्रकरण के साथ ही अब वर्ष 2012 के बाद नियंिमत हुए कर्मचारियों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है। इन नियंुक्ति के मामले में भी कमेटी ने विधिक राय लेने की बात अपनी रिपोर्ट मंें कही है।