सपा नेता मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन – Bhilangana Express

सपा नेता मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन

New Delhi: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।