आम जनता बोली….नहीं देखा ऐसा कप्तान पहले कभी – Bhilangana Express

आम जनता बोली….नहीं देखा ऐसा कप्तान पहले कभी

सड़क किनारे घायल पड़ा था युवक
कप्तान अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे अस्पताल,

Haridwar: पूरे जनपद में नशा मुक्ति हेतु चलाए जा रहे अभियान को अपनी नजरों से परखने के पश्चात जब जिले के मुखिया वापसी में राष्ट्रीय राजमार्ग में कांगड़ी से होते हुए सिंहद्वार की तरफ बने फ्लाईओवर की शुरुआत में पहुंचे तो अधिक भीड़ देखकर रुक गए, जहां एक्सीडेंट से घायल खून से लथपथ पड़े व्यक्ति को कई व्यक्ति देख रहे हैं लेकिन कोई मदद करने को आगे नहीं आ रहा था जबकि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि घायल की मदद करने वाले को उचित इनाम दिया जाता है परंतु जागरूकता के अभाव में लोगों द्वारा घायल की मदद नहीं की गई।

SSP HARIDWAR AJAY SINGH

इस पर बिना एक पल की देरी किए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा घायल को तुरंत सावधानीपूर्वक अपनी गाड़ी में डालकर सिटी हॉस्पिटल न सिर्फ पहुंचाया बल्कि डॉक्टर से वार्ता उपरांत पूरी जानकारी ली।

इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक घायल मनोज कुमार पुत्र धन सिंह ग्राम हलालपुर थाना बागपत यूपी उम्र 40 वर्ष पूरी तरह खतरे से बाहर है। शरीर में कई जगह टांके आए हैं।

घायल मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि वह बागपत से हरिद्वार अकेले घूमने आया था जहां फ्लाईओवर की शुरुआत में अचानक से उसकी बाइक स्लिप हो गई और उसको चोट लग गई।

फिलहाल घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है जो कुछ घंटे बाद हरिद्वार पहुंच जाएंगे।