सेना में तैनात जवान की हत्या में शामिल इनामी अपराधी और धोखाधड़ी में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार – Bhilangana Express

सेना में तैनात जवान की हत्या में शामिल इनामी अपराधी और धोखाधड़ी में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

दो और कुख्यात ईनामी अपराधी एसटीएफ के शिकंजे में
एसटीएफ की धरपकड़ से घबराकर ईनामी अपराधी ले रहे हैं, अन्य राज्यों में पनाह।
पिछले 24 घण्टों के अन्दर 2 ईनामी अपराधियों गिरप्तारी के बाद एसटीएफ ने अब तक किए दर्जन से ज्यादा इनामियों को गिरप्तार

Dehradun: एसटीएफ टीम द्वारा पानीपत हरियाणा मे छापा मारकर हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान सेना के जवान की हत्या में शामिल 10 हजार रूपये के इनामी अपराधी की गिरप्तारी की गयी वहीं दूसरी एसटीएफ टीम द्वारा बाजपुर उद्यमसिंहनगर में दबिश देकर 15 हजार रूपये के इनामी अपराधी की गिरप्तारी की गयी है।

पिछले 24 घण्टों के अन्दर एसटीएफ टीम द्वारा अलग अलग जगहों से दो इनामी अपराधियों की गिरप्तारी की गयी है,जिसमें से गिरप्तार किया गया एक इनामी अपराधी सुमित पुत्र संजय निवासी ग्राम चुलकाना थाना समलखा पानीपत हरियाणा ने दिनांक 25 जुलाई 2022 को डाक कावड़ यात्रा के दौरान भारतीय सेना में तैनात जवान कार्तिक निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर के साथ लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना रूड़की में अभियोग पंजीकृत किया गया था.

तब से यह अपराधी लगातार अपनी गिरप्तारी से बच रहा था,जिसकी गिरप्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त फरार अपराधी की पानीपत हरियाणा में छिपे होने की सूचना मिलने पर हमारी एसटीएफ टीम द्वारा कल देर रात्रि में उक्त अपराधी की गिरप्तारी पानीपत हरियाणा से की गयी है।
इसके अलावा दूसरा ईनामी अपराधी एक शातिर ठग है, जो कि थाना केलाखेड़ा, उद्यमसिंहनगर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरप्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्यमसिंहनगर द्वारा 15000 रूपये की घोषणा की गयी थी, को भी एसटीएफ की कुमायूं युनिट द्वारा कल देर रात में थाना बाजपुर क्षेत्र से गिरप्तार किया गया हैै ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1 सुमित पुत्र संजय निवासी ग्राम चुलकाना, थाना समलखा, पानीपत,हरियाणा।

2. हरप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र राम सिंह, निवासी चकरपुर मुंडिया पिस्तौर देहात, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर।