एसटीएफ ने गिरफ्तार किया एक और इनामी बदमाश – Bhilangana Express

एसटीएफ ने गिरफ्तार किया एक और इनामी बदमाश

DEHRADUN:: STF ने महाराष्ट्र से एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है ,यह बदमाश पिछले 5 वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था , जिस शख्स को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है उसका नाम राजू दास बताया जा रहा है.
बता दे राजू दास और उसकी गैंग मिलकर फोन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे ,पहले भी ज्वालापुर स्थित एक मोबाइल के शोरूम से बड़ी मात्रा में महंगे फोनों को चुराकर यह गैंग फरार हुई थी ,
चोरी किए गए फोनों को लेकर यह गैंग नेपाल जाकर बेचा करती थी
पूछताछ में अभियुक्त राजू दास ने गैंग के दो और साथियों के बारे में जानकारी भी दी है और जल्द ही एसटीएफ द्वारा उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।