टूटता धैर्य: 19 साल के लड़के ने लगाई घर में फांसी – Bhilangana Express

टूटता धैर्य: 19 साल के लड़के ने लगाई घर में फांसी

देहरादून: आज दिनांक 15.06.23 को कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुयी जिसमें वार्ड न0 -19 चांदमारी डोईवाला कॉलर द्वारा बताया है कि मेरे भतीजा जो कि 19 वर्ष का है उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तुरन्त मैके पर थाना डोईवाला से पर्याप्त पुलिस भेजा गया।
पुलिस मौके पर वार्ड न0 -19 चांदमारी डोईवाला पहुंची तो मौके पर परिवारजन मौजूद थे । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घर के एक कमरे मे मौ0साजिद पुत्र श्री मौ0सलीम निवासी वार्ड न0 19 चांदमारी डोईवाला उम्र 19 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतक उपरोक्त लोडर वाहन चलता है व अविवाहित है। शव को पुलिस द्वारा अपनी सपुर्दगी मे लेकर परिवारजनो की उपस्थित में पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु कोरोनेशन चिकित्सालय भेजा गया है।
जांच मे आत्महत्या किये जाने के कोई तथ्य प्रकाश मे नही आये । प्रकरण की जाँच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति-अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।