इस शहर के चप्पे-चप्पे पर 24 घंटे रहेगी अब नजर – Bhilangana Express

इस शहर के चप्पे-चप्पे पर 24 घंटे रहेगी अब नजर

सीसीटीवी कैमरो से लैस हुआ हल्द्वानी शहर-डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने किया सीसीटीवी लैब का उद्घाटन

“भिक्षा नहीं शिक्षा दो” अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश स्तर पर 350 बच्चों में से जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा 150 से अधिक बच्चों का दाखिला करवाना प्रदेश के लिए गर्व की बात -डीजीपी उत्तराखण्ड

Haldwani: डीजीपी उत्तराखंड द्वारा आज दिनांक 30 जून 2023 को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद हल्द्वानी शहर पूरी तरह से सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस की नजर में रहेगा।

SSP Nainital Pankaj Bhatt की दूरदर्शिता के चलते हैं संपूर्ण हल्द्वानी शहर के विभिन्न सड़क मार्ग, व्यस्ततम चौराहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है जिसका कंट्रोल रूम पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में स्थापित किया गया जहां पर नियुक्त पुलिसकर्मी 24×7 दिन पूरे हल्द्वानी शहर को निगरानीरत रख सकेंगे।

वहीं आज अपने जनपद भ्रमण दौरे में डीजीपी उत्तराखंड द्वारा पुलिस के विभिन्न शाखाओं/कार्यालयो (मोबाइल रिकवरी सेल, अभिसूचना इकाई, एसओजी कार्यालय, पुलिस संचार केंद्र इत्यादि का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्टी आयोजित कर उनके कार्यों (सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, सीसीटीएनएस, कुमाऊं परिक्षेत्र स्तर पर संचालित विभिन्न अभियानों) इत्यादि की समीक्षा की गई।

डीजीपी अशोक कुमार द्वारा संपूर्ण प्रदेश स्तर पर प्रचलित *भिक्षा नहीं शिक्षा दो* अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा विभिन्न निम्न तबकों के बच्चे जो विगत समय में हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों में भिक्षावृत्ति के कामों में संलिप्त थे, जिन्हें भिक्षावृत्ति से हटाकर ऐसे कुल 150 से अधिक बच्चों को विभिन्न स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से हल्द्वानी के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने इस अभियान में जनपद नैनीताल स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरक्षी हरजीत सिंह को मेडल प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई है।