कांवड़ ड्यूटी में अनदेखी, दो एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

देहरादून/ हरिद्वार आज दिनांक 06/07/23 को एसएसपी देहरादून द्वारा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 सर्वेश कुमार को कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहते हुए लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वही हरिद्वार जनपद में भी कांवड़ मेले पर निरीक्षण पर आए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा एसएसपी हरिद्वार की रिपोर्ट पर ड्यूटी में लापरवाही पर निम्न को सस्पेंड करने के निर्देश किए जारी

1. हेड कांस्टेबल 172 योगेश कुमार आरटीसी देहरादून
(लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित)

2. अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, देहरादून (लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित)

3. कॉन्स्टेबल भुवन पांडे पिथौरागढ़ (शराब पीकर ड्यूटी)

4. कॉन्स्टेबल प्रवेश चौहान हरिद्वार (शराब पीकर ड्यूटी)