उत्तरकाशी पुलिस के 03 अधिकारी विशिष्ट कार्य के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से सम्मानित – Bhilangana Express

उत्तरकाशी पुलिस के 03 अधिकारी विशिष्ट कार्य के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस-2023 के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के 03 अधिकारी सम्मानित

UTTARKASHI: स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा आज 15.08.2023 को उत्तरकाशी पुलिस के 03 अधिकारियों को विशिष्ट कार्य के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार को नशे के खिलाफ बेहतर कार्य जबकि चारधाम यात्रा-2023 के दौरान बेहतर यातायात प्रबन्धन तथा सुगम यात्रा व्यवस्था हेतु निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ एवं थानाध्यक्ष हर्षिल दिलमोहन सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।