जानिए आज का राशिफल और माघ मास में गंगा स्नान का महत्व – Bhilangana Express

जानिए आज का राशिफल और माघ मास में गंगा स्नान का महत्व

दिनांक – 24 जनवरी 2024*

🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – पौष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:49 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग – वैधृति सुबह 07:40 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:51 से दोपहर 02:14 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:19*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:22*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – चतुर्दशी और पूर्णिमा व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *25 जनवरी 2024 गुरुवार को सुबह 08:16 से 26 जनवरी सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *माघ मास* 🌷
🙏🏻 *25 जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक माघ स्नान (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 10 फरवरी से) | माघ स्नान से बढ़कर पवित्र पाप नाशक दूसरा कोई व्रत नही है | एकादशी के व्रत की महिमा है, गंगा स्नान की महिमा है, लेकिन माघ मास में सभी तिथियाँ पर्व हैं, सभी तिथियाँ पूनम हैं | और माघ मास में सूर्योदय से थोड़ी देर पहले स्नान करना पाप नाशक और आरोग्य प्रद और प्रभाव बढ़ाने वाला है | पाप नाशनी उर्जा मिलने से बुद्धि शुद्ध होती है, इरादे सुंदर होते हैं |*
🙏🏻 *पद्म पुराण में ब्रह्म ऋषि भृगु कहते हैं की तप परम ध्यानं त्रेता याम जन्म तथाह | द्वापरे व् कलो दानं | माघ सर्व युगे शुच ||*
🙏🏻 *सत युग में तपस्या से उत्तम पद की प्राप्ति होती है, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में भगवत पूजा से और कलियुग में दान सर्वोपरी माना गया है | दानं केवलं कलियुगे || परन्तु माघ स्नान तो सभी युगों में श्रेष्ठ माना गया है |*
🙏🏻 *सतयुग में सत्य की प्रधानता थी, त्रेता में तप की, द्वापर में यज्ञकी, कलियुग में दान की लेकिन माघ मास में स्नान की चारो युग में बड़ी भारी महिमा है | सभी दिन माघ मास में स्नान कर सकें तो बहुत अच्छा नहीं तो ३ दिन तो लगातार करना चाहिए | बीच में तो करें लेकिन आखरी ३ दिन तो जरूर करना चाहिए | माघ मास का इतना प्रभाव है कि सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*
🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में १० वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में ३ दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात: स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*
🙏🏻 *जिनके बच्चे सदाचरण से गिर गए हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी बच्चो को स्नान कराओ तो बच्चों को समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास के स्नान से |*
🙏🏻 *तो सदआचरण, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य और उदार भाव आदि का प्रादितय होता है | व्यक्ति की सुदंरता उत्तम गुण*
*समझ, उतम गुण से सम्पन होती है | नर्क का डर उसके लिए सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद फिर वो नर्क में नही जायेगा |*
🙏🏻 *दरिद्रता और पाप दूर हो जायेंगे | दुर्भाग्य का कीचड नाश हो जायेगा | यत्न पूर्वक माघ स्नान, माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? कि पढ़-लिख के दूसरों को ठगों | दारू पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड करो ये मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो ये पापाचरण में रूचि नही होगी |*
🙏🏻 *माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल, कीर्ति बढ़ती है, आरोग्य और आयुष्य, अक्षय धन की प्राप्ति होती है | जो धन कभी नष्ट ना हो, वह अक्षय धन की भी प्राप्ति होती है | रुपये-पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है, दूसरा अक्षय धन वो भी प्राप्त होता है | समस्त पापों से मुक्ति और इंद्र लोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है अर्थात स्वर्ग लोक की प्राप्ति |*
🙏🏻 *पद्म पुराण में वशिष्टजी भगवान कहते हैं, भगवान के गुरु, भगवान वशिष्टजी कहते हैं वैशाख में जल, अन्न दान उत्तम हैं | कार्तिक में तपस्या और पूजा, माघ में जप और होम दान उत्तम है |*
🙏🏻 *प्रिय वस्तु अर्थात रूचिकर वस्तु का त्याग करने से व्यक्ति वासनाओं की गुलामी के जंजाल को काटने का बल ले आता है | नियम पालन, पवित्र नियम पालने से अधर्म की जड़े कटती हैं | जो लोग तत्वज्ञान सुनते हैं लेकिन अधर्म करते रहते हैं तो तत्वज्ञान में रूचि नहीं होती, तत्वज्ञान उनको पचता नहीं है |*
🙏🏻 *मूर्ख हृदय न चेतिए यदपि गुरु मिले विरंची सम || ब्रह्माजी जैसा गुरु मिले लेकिन जिसको अधर्म में रूचि है वह फिर फिसल जाता है | मैं मिलियनर, बिलियनर, तिलियनर बनू | लेकिन वो सुसाईड करके मर गए कई मिलियनर, कई तिलियनर, बड़े-बड़े | तो बड़े धनाढ़्य थे, और उनकी बड़ी दुर्गति हुई | तो जिस वस्तु में आसक्ति है उस वस्तु को बल पूर्वक त्याग दे तो अधर्म की जड़े कटती हैं |*
🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महिने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नहीं चाहिए खाली भगवत प्रसन्नता, भगवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*
🙏🏻 *सामर्थ्य के अनुसार प्रति दिन हवन और १ बार भोजन करें माघ मास में | ३-३ बार खाना ये आध्यात्मिक जगत में और बच्चों के लिए ३-३ बार भोजन बुद्धि मोटी बना देगा | माघ मास में जरा नाश्ते से बच जाओ | २ टाईम भोजन करो | लिखा तो १ टाईम है लेकिन फिर भी २ टाईम कर सकते हैं |*
🙏🏻 *माघ मास में पति-पत्नी के सम्पर्क से दूर रहने वाला व्यक्ति दीर्घ आयु वाला रहता है और सम्पर्क करने वाले की आयुष्य नाश होती है | भूमि पे शयन नहीं तो गद्दा हटाकर सादे बिस्तर पर, पलंग पर और समर्थ जितना हो धन में, विद्या में, जितना भी कमजोर हो, असमर्थ हो, उतना ही उसको बल पूर्वक माघ स्नान कर लेना चाहिए | तो धन में, बल में, विद्या में बढ़ेगा | माघ मास का स्नान असमर्थ को सामर्थ्य देता है, निर्धन को धन देता है, बीमार को आरोग्य देता है | पापी को पुण्य, निर्बल को बल देता है | माघ मास में तिल उबटन स्नान | मिक्सी में पिस जाते हैं थोडा पानी में घोल बनाकर शरीर को मलकर फिर तिल और जौ वो पुण्य स्नान है | उबटन स्नान, तर्पण, हवन और दान और भोजन, भोजन में भी थोडा तिल हो जाये | वो कष्ट निवारक है |*
🙏🏻

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक आरम्भ :
शनिवार ( 10 फ़रवरी 2024 ) प्रातः 10:02
पंचक समाप्त :
बुधवार ( 14 फ़रवरी 2024) प्रातः 10.43

षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 फरवरी 2024
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🍁🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कामकाज में आलस्य को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी शक्ति को बल मिलेगा। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे साथी प्रसन्न रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर माता-पिता से बहसबाजी ना करें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आप किसी काम को ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबके हित में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनी किसी गलत आदत के कारण अपने पिताजी से डांट खा सकते हैं। जीवनसाथी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसमें आपको ढील देना नुकसान देगा, इसलिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से विनम्रता से काम ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी अजनबी की बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर कार्य करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। सभी का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी और आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश भी कर सकते हैं। किसी काम की पहल आप सोच विचार कर करें। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर उनका प्रमोशन होने के पूरे संभावना बनती दिख रही है। आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आधुनिक विषय में आपकी पूरी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके दिए गए सालाह आपके बॉस को बहुत पसंद आएगी। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आयेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आपको कोई प्रमोशन भी मिल सकता है। पैतृक मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। भौतिक वस्तुओं की आपको प्राप्ति हो सकती है