सीएम धामी की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट ने भरा नामांकन, ताजपोशी लगभग तय

 

Dehradun: 2 अप्रैल को रिक्त हो रही राज्यसभा सांसद सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज विधानसभा स्थित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद सीट के लिए महेंद्र भट्ट के चयन में किसी प्रकार का कोई विरोध उत्पन्न होने की संभावना नहीं है और उनकी ताजपोशी से लगभग तय मानी जा रही है।