स्कूल के आगे ही खुला छोड़ दिया गड्ढा, झूला ही बन गया खतरा – Bhilangana Express

स्कूल के आगे ही खुला छोड़ दिया गड्ढा, झूला ही बन गया खतरा

Dehradun: देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी कार्यो ने जहां एक तरफ दून घाटी का कुछ हद तक सौंदर्यकरण किया है वहीं दूसरी तरफ कई स्थानों पर ऐसी लापरवाहियां भी देखना को मिल रही है जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

वीआईपी सड़क मानी जानी वाली EC ROAD स्थित हिल ग्रेंज प्रिपेरेटरी स्कूल के आगे लगा झूला जहां छुट्टी के समय बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता था, वहां से अब बच्चों ने दूरी बना ली है। असल में झूले के ठीक नीचे बने गड्ढे के ढक्कन को कुछ दिन पूर्व खोला गया लेकिन बाद में उसे बंद करने की जरूरत ही नहीं समझी गई यह जानते हुए भी कि झूला स्कूल के आगे लगा है।

झूले के ठीक नीचे यह गड्ढा है, और जिसका सीमेंटेड ढक्कन हटाया गया है, जिस कारण ना तो कोई झूले में बैठ सकता है और ना ही कोई बच्चा इसमें बैठने की हिम्मत जुटाएगा। संबंधित निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द इस मैन हॉल को बंद करना चाहिए ताकि बच्चों के साथ कोई दुर्घटना ना होने पाए। साथ ही स्कूल के आगे ऐसी लापरवाही करने वालों पर भी कारवाई होनी चाहिए।