घर के अंदर गौकशी, पुलिस का छापा पड़ा तो कसाई हुआ फरार – Bhilangana Express

घर के अंदर गौकशी, पुलिस का छापा पड़ा तो कसाई हुआ फरार

गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 40 किलो गौमांस मय 04 गौवंशीय पैर, गौकशी उपकरण के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 आरोपी मौके से फरार

Haridwar: जनपद के भगवानपुर छेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शेरपुर में शराफत पुत्र स्व0 जमील अपने घर के अंदर गौकशी कर रहा है गौंकशी के काम में शराफत की पत्नी भूरी भी उसका साथ दे रही है सूचना पर बिना देरी किये प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शराफत पुत्र स्व0 जमील निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के घर से 40 किलो गौमांस मय 04 गौवंशीय पैर मय गौकशी उपकरण के साथ अभियुक्ता भूरी पत्नी शराफत निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया तथा शराफत पुत्र स्व0 जमील निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गया

फरार अभि0 की तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता*
1- भूरी पत्नी शराफत निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

बरामद सामान का विवरण*
1- 40KG गौमांस मय 04 गौवंशीय पैर
2- 01 अदद छुरी,
3- 01 कुल्हाड़ी
4- 20 पैकिंग पोलिथिन