
डिवाइन होण्डा शोरुम मे हुई लाखो रुपये की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा
*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख 50 हजार रुपये की नगदी व एक हरे रंग का बैग किया बरामद*
*अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी मे जा चुका है जेल।*
देहरादून: 25 जून को गौरव खन्ना पुत्र स्व0 श्री सुनीत कुमार खन्ना निवासी डिवाइन होण्डा शोरुम मोहब्बेवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिनांक 24/25-06-2024 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेसर्स डिवाइन होण्डा शोरुम मे घुसकर कैस काउन्टर के ड्रॉर मे रखी नगदी चोरी कर ली।
एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के त्वरित अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में पूर्व में चोरी के अभियोग में जेल गए अभियुक्त चेतन नागर के शामिल होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रकाश मे आये अभियुक्त चेतन नागर पुत्र सुनील कुमार नागर निवासी म0नं0-93 मोहब्बेवाला टाईटन रोड धारावाली थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को पट्टियोवाला बाबा मन्दिर के पास हरभजवाला जाने वाले कच्चे मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए 03 लाख 50 हजार रुपये नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया गया।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी के मामले मे जेल जा चुका है।
*अभियुक्त से बरामदगी विवरण*
1-नगदी-03 लाख 50 हजार रुपये
2- एक हरे रंग का बैग
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1-मुकदमा अपराध संख्या 491/21 धारा – 380/457/411 भादवि ।
2-मुकदमा अपराध संख्या 637/23 धारा – 380/457/411 भादवि ।
3-मुकदमा अपराध संख्या 175/19 धारा – 8/21 NDPS Act
4-मुकदमा अपराध संख्या 407/24 धारा – 380/411 भादवि ।