विधायक शैला रानी का देहांत, सीएम धामी ने जताया शोक – Bhilangana Express

विधायक शैला रानी का देहांत, सीएम धामी ने जताया शोक

Dehradun: केदारनाथ विधानसभा से विधायक श्रीमती शैला रानी रावत का आज लंबी बीमारी का बाद निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मृत्यु पर दुख जताते हुवे कहा की लोकप्रिय नेता शैला रानी जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने इस दुखद अवसर पर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।