अपने ही एमबीबीएस सहपाठी पर चाकू से हमला – Bhilangana Express

अपने ही एमबीबीएस सहपाठी पर चाकू से हमला

*MBBS के छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले उसके सहपाठी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

DEHRADUN: संजय पंत द्वारा एक तहरीर कल थाना प्रेम नगर में दी गई थी कि उनका पुत्र आदित्य पंत जो कि गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है तथा कॉलेज कैंपस में ही रहता है, उसके साथ पढ़ने वाले कुलदीप गंगवार द्वारा कॉलेज कैंपस में उसके कमरे में घुसकर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर में धारा 109 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज शुक्रवार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार उम्र 21 वर्ष निवासी बलवन्त कॉलोनी निकट हर श्रीनाथ मंदिर, किच्छा उधमसिंहनगर को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम व पता अभियुक्त*

कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार उम्र 21 वर्ष निवासी बलवन्त कॉलोनी निकट हर श्रीनाथ मंदिर किच्छा उधमसिंहनगर