पीएम मोदी ने स्थापित की परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नयी संस्कृति: धामी

बदला सरकार का अर्थ, जन सहभागिता शासन की आत्मा बनी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति मे परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नयी संस्कृति स्थापित की है। अब सरकार का अर्थ बदल गया है। अब सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म की भावना से संचालित हो रही है। वहीं जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गयी है।

मोदी सरकार के शानदार 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। भारत ने वैश्विक मंच पर आज सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है । विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिए हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है। वहीं इस अवसर कर प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विकसित भारत संकल्प सिद्धि तक पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों का यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा।

सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ वहां केंद्र की 11 वर्ष की उपलब्धि आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सीएम ने कहा, मोदी सरकार का कार्यकाल ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि” का स्वर्णिम काल बन रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। उन्होंने कहा, 2014 से अब तक का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नीवं रखने का है।

श्री धामी ने कहा कि इन 11 साल में विकास और विरासत के इस सफ़र ने देश की तस्वीर और देशवासियों की हालात बदलने का ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने सरकारों की तुलनात्मक चर्चा करते हुए कहा, 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे, बिचौलिये खा जाते थे लेकिन डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से अब सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं, आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्यवाही की जायेगी।

श्री धामी ने कहा, सुखद संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में “ऑपरेशन सिंदूर” का डंका बज रहा है। ये अभियान सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। आज भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं है, बल्कि नीति निर्माण का केन्द्र बन गया है। आज हम देख सकते हैं कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में गरीब केन्द्र बिन्दु है जैसे PM गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, PM आवास, जल जीवन मिशन, PM जनधन योजना, आयुष्मान भारत, PM किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है। ये 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। जिसमें देश की विरासत की पुरानी गरिमा वापस दिलाने का भागीरथ प्रयास हुआ है।

 

15 करोड़ नल से जल, 81 करोड़ को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय, 52.5 छोटे उद्यमियों को लोन, 17.1 करोड़ नौकरियां, आतंकवाद को लेकर 2016,19 और 25 में सर्जिकल स्ट्राइक,
नोटबंदी, जीएसटी, डिजिटल लेनदेन, तीन तलाक, महिला आरक्षण, स्वच्छता अभियान आदि अनेकों अनेकों ऐतिहासिक कार्य तस्दीक करते हैं कि भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। जिसमें देश ने अँधेरे से उजाले तक, निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज “मोदी है तो मुमकिन है” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक ज़मीनी सच्चाई है। मोदी ने देश की राजनैतिक परंपरा में बड़ा बदलाव किया है, जो अब वादों की नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति पर टिकी है। केंद्र की सरकार, ‘विरासत भी, विकास भी’ सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता का समन्वय है।

 

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
rinabet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino giriş
vaycasino
betpark
betpark
vaycasino
betnano
maksibet
maksibet
betpuan
betnano
betnano
betnano
betpas
vaycasino
vaycasino
rotabet
vaycasino
vaycasino
shell domain
wordpres cpanel domain
vdcasino
betnano
alobet
celtabet
padişahbet
vdcasino
vaycasino
betgaranti