
*कारी अब्दुल का जादू- टोना भी न आया काम, दून पुलिस के सामने हर पैंतरा हुआ नाकाम
हर बीमारी का इलाज करने का दावा करने वाले दम्पत्ति का दून पुलिस ने किया शर्तिया इलाज
जादू-टोना, दैवीय प्रकोप आदि का भय दिखाकर झाड़ फूंक के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगने वाले धर्म विशेष के लोगो पर भी पुलिस की पैनी नज़र
अभियान के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैर राज्यो के 20 ढोंगी बाबाओं सहित कुल 29 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार
*बिना लाइसेंस के जडी बूटियों का दवाखाना चलाने वाले दम्पत्ति को किया गिरफ्तार
*अभियुक्तों द्वारा सडक किनारे अतिक्रमण कर चलाया जा रहा था दवाखाना*
*विगत 04 दिनों में 111 ढोंगी बाबाओ को दून पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार
DEHRADUN: देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व *“ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 20 व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं।
इस दौरान पुलिस द्वारा विकास नगर क्षेत्र में कारी अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा जादू- टोना, दैवीय प्रकोप का भय दिखा कर झाड़- फूंक व दुआ के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी।
इसके अतिरिक्त प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सडक किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये दवाखाने में छापेमारी की गई, जिसे रोशनाबाद हरिद्वार के रहने वाले दम्पत्ति द्वारा चलाया जा रहा था। दम्पत्ति द्वारा जडी- बूटी की आड में लोगों की बीमारी का शर्तिया इलाज करने के नाम पर दवाईयां बेची जा रही थी, जिससे सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज वे उपलब्ध नहीं करा पाये। दोनो के द्वारा भोले-भाले लोगों को इलाज के नाम पर दवा बेचना पाये जाने पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही अतिक्रमण कर बनाये गये दवाखाने को बंद कराया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01- कारी अब्दुल रहमान पुत्र मो0 नजीर निवासी जमनीपुर, सहसपुर, हाल रामबाग, हरबर्टपुर, विकासनगर।
व 25 अन्य
*फर्जी दवाखाना चलाने वाले दम्पत्ति का विवरण:-*
01: विनोद सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार
02: राधा पत्नी विनोद सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार