
लग्जरी कारो से अवैध शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त सहित 03 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से डेढ़ लाख रु० अनुमानित कीमत की कुल 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हुई बरामद
अभियुक्तो द्वारा पंचायती चुनाव के प्रचार- प्रसार के लिए मंगाई गई थी अवैध शराब
*DEHRADUN
आगामी पंचायत चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा चुनावो के दौरान अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
गठित पुलिस टीम के द्वारा आज चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए लेबर चौक के पास एक काले रंग की स्कार्पियो कार बिना नम्बर प्लेट 02 अभियुक्त गणो को 06 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (288 पव्वे अंग्रेजी शराब), तथा सेलाकुई स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास से 01 अन्य अभियुक्त को सुजुकी ब्रेजा कार सं0: 25 बीएच-2265-जे से कुल 06 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (288 पव्वे अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर आबकारी अधिनियम के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए । घटना में प्रयुक्त दोनो वाहनों को सीज किया गया।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*:
1- मेहताब पुत्र फरीदुद्दीन निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र -36 वर्ष
2- शौकिन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र -27 वर्ष
3- राजवीर पुत्र दीपचन्द निवासी सिंहनीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 35 वर्ष
*बरामद माल :-*
*( अभियुक्त मेहताब व शौकीन से बरामद)*
1- 06 पेटी *( 288 पव्वे )* रॉयल स्टैग क्लासिक व्हिस्की
2-एक काले रंग की स्कार्पियो कार बिना नम्बर प्लेट
02: अभियुक्त राजवीर से बरामद:
1- 06 पेटी *( 288 पव्वे )* रॉयल स्टैग क्लासिक व्हिस्की
2- सुजुकी ब्रेजा कार सं0: 25 बीएच-2265-जे