अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े मिले रात – Bhilangana Express

अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े मिले रात

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 08 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ द्वारा थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गयी गिरफ्तारी

 मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े है तार ।।
पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में लूट व अवैध हथियारों की तस्करी मामले में जा चुका है जेल ।

राज्य एस.टी.एफ. द्वारा माह जुलाई में अब तक कुल 03 प्रकरणों में 15 अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूसो के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RUDRPUR: एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को .32 बोर की 05 पिस्टल व .30 बोर की 03 पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है, इस सम्बन्ध में एस.टी.एफ. टीमों को अपने-अपने क्षेत्रो में निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर राज्य एसटीएफ. दवारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी, जिसके फलस्वरूप दिनांकः 24.07.2025 की रात्री को एस.टी.एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को 08 पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरप्तार किया गया । पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ में इस गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हई है।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है, यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षो से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है यह हथियार लाता था तथा अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी जिसे एस.टी.एफ. की सक्रियता से पकड़ लिया गया।

अभियुक्त का नामः-
अभियुक्त खजान सिंह पुत्र गुरचरनसिंह, निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24
बरामदगी का विवरणः-
08 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन