मासूम बच्चे की मृत्यु पर सीएम धामी बेहद खफा, जांच के आदेश – Bhilangana Express

मासूम बच्चे की मृत्यु पर सीएम धामी बेहद खफा, जांच के आदेश

सीएम के तेवरों से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, 

बच्चे की की मृत्यु से कम आहत, कहा सख्त कार्रवाई होगी

Dehradun: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में एक मासूम बच्चे की चिकित्सा सुविधा के अभाव में मृत्यु के समाचार को अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही मुख्यमंत्री बेहद नाराज़ है और उनका कहना है कि है जैसा कि अभी तक सूचना प्राप्त हुई है, उनसे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कतिपय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई है।

सीएम धामी द्वारा इस अत्यंत संवेदनशील प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।

वही मुख्यमंत्री के इस बेहद संवेदनशील मामले में कड़क रवैए से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।